logo

बोना ग्राम से बंजारी ग्राम का मुख्य मार्ग कई वर्षों से कच्चा। विकास कार्य के लिए कई बार लगाई गुहार। लेकिन ना सुनवाई ना क

बोना ग्राम से बंजारी ग्राम का मुख्य मार्ग कई वर्षों से कच्चा। विकास कार्य के लिए कई बार लगाई गुहार। लेकिन ना सुनवाई ना कार्रवाई ना विकास कार्य।

खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के बोना ग्राम से बंजारी ग्राम को जाने वाला मुख्य मार्ग कई वर्षों से कच्चा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारा मुख्य मार्ग कच्चा होने से कीचड़ युक्त बना हुआ है। जिससे हम ग्रामीणों को पैदल एवं वाहन से आवागमन करने पर बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के मौसम में हमारे कच्चे मुख्य मार्ग के हालात और भी खराब हो जाते हैं। अधिक वर्षा होने पर हमारे कच्चे मुख्य मार्ग पर आवागमन तक भी बंद हो जाता है। वर्षा के मौसम में हम ग्रामीणों को रूबी एवं गर्भवती महिलाओं को खाट पर लिटा कर कच्चे मुख्य मार्ग पर आवागमन करना पड़ता है। क्योंकि अधिक कीचड़ हो जाने के कारण इमरजेंसी वाहन 108 एम्बुलेंस हमारे ग्राम तक नहीं पहुंच पाती है। इस गंभीर विषय को लेकर हम ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन उपखंड मुख्यालय प्रशासन जिला मुख्यालय प्रशासन आदि को अवगत भी करवा दिया गया है। यहां तक की हमारे मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृत भी हो चुका है। लेकिन उसके पश्चात भी आज तक भी हमारे कच्चे मुख्य मार्ग पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। हम पीड़ित ग्रामीणों की कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे हमारे मुख्य मार्ग के विकास कार्य की समस्या जस की तस बनी हुई है। पीड़ित ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार से कच्चे मुख्य मार्ग पर विकास कार्य की समस्या निस्तारण के लिए गुहार लगाई है।

1
17521 views
  
1 shares