logo

समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहे 17 सचिवों का वेतन रोका, शो काॅज नोटिस

गोंडा। बिना सूचना के समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने 20 सचिवों का वेतन रोकने के साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने परसपुर ब्लॉक का निरीक्षण कर विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि, ‘बीते सप्ताह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा के लिए सचिवों की बैठक बुलायी गयी थी। पहले से सूचना दिये जाने के बावजूद विभिन्न ब्लॉकों के सचिव गैरहाजिर रहे। लगातार दो दिवस गैरहाजिर रहने वाले सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गयी है। सभी सचिवों का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

सीडीओ श्री त्रिपाठी ने परसपुर ब्लॉक का निरीक्षण करके विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर ज्वाइंट बीडीओ मो. राजिद, एपीओ हिमांशु पाठक भी उपस्थित रहे।

144
14657 views