logo

शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस मनाया गया। सलेमपुर/देवरिया आज दिनांक 23/03/2022 को भारत की कम्युनि

शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस मनाया गया।

सलेमपुर/देवरिया आज दिनांक 23/03/2022 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सलेमपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम की शुरुवात शहिद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।सभी साथियों ने बारी- बारी शहीदों के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। और उन वीर शापूतो की कुर्बानी को याद किया गया। इस कार्यक्रम को सलेमपुर ब्रांच मंत्री कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा ने कहा कि आज 90 वर्ष शहादत के हो चुके है।लेकिन भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव जी नौजवानों के आदर्श है। नौजवानों को इन क्रांतिकारियों से बहुत ही प्रेरणा व शिख मिलती है।हर नौजवान को आज इनके आदर्शो को अपनाना चाहिए तभी आनेवाले दिनों में लोकतंत्र मजबूत होगा। देश व प्रदेश के अंदर साम्प्रदायिक ताकते आज लोकतंत्र को कमजोर करने व संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। जिससे हमारी आजादी के ऊपर खतरे बढ़ गई है।इन ताकतों को रोकने के लिए हमे भगत सिंह के दिखाए रास्ते को अपनाना पड़ेगा।इस कार्यक्रम में अनिल यादव,बलविंदर मौर्य,सिकंदर,राजेश यादव,राकेश उपाध्याय, प्रेमचंद यादव,दुर्गेश पासवान,रईस अहमद, परवेज आलम,सादाब उमेश गुप्ता महमूद अहमद ,राजेश शाह,अनिकेत रावत इत्यादि साथियों ने हिस्सेदारी की।

5
17661 views