logo

हिंडोली की अद्भुत भावों ने ढाकावासियों का मोहा मन , झूम कर किया कत्थक नृत्य    ढाका (बांग्लादेश ) : बा

हिंडोली की अद्भुत भावों ने ढाकावासियों का मोहा मन , झूम कर किया कत्थक नृत्य 


 
ढाका (बांग्लादेश ) : बांग्लादेश से प्रसारित लोकप्रिय ऑनलाइन टेलीविज़न "आलपोना टीवी"  पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम  “आलपोना प्राणबोन्धुर गान ” की 51 वी  श्रृंखला "नृत्येर ताले ताले  में लखनऊ घराने की जानी मानी कत्थक नृत्य गुरु श्रीमती अंजु भट्टाचार्या की शिष्या हुगली (पश्चिम बंगाल ) निवासी सुश्री हिंडोली नियोगी ने  अपने कत्थक नृत्य को भगवान भोले शंकर  को समर्पित कर “शिव  वंदना ”  के शानदार प्रस्तुति से शुभारंभ किया . 

इसके उपरांत  अपने प्रस्तुतियों को आगे बढ़ाते हुए  हिंडोली ने शुद्ध कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी अपनी प्रस्तुति में उन्होंने विलंभित तीन ताल , तीन ताल द्रुत लैय पर  कत्थक शास्त्रीय नृत्य के तकनीकी पहलुओं की काफी बारीकी से प्रस्तुति दी एवं अंत में एक  ठुमरी पर मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति  दी  एवं अंत में मशहुर ग़ज़ल "आज जाने की जिद न करो ....." पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति के  साथ कार्यक्रम का समापन किया . 

हिंडोली ने अद्भुत भाव भंगिमा  , नृत्य प्रतिभा एवं पैरों की चालों का सुन्दर प्रदर्शन किया . बोल पढंत पर स्नेहा भट्टाचार्जी   का सराहनीय प्रदर्शन रहा . अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हिंडोली नियोगी की यह पांचवी  प्रस्तुति है , इससे पूर्व  हिंडोली कैलिफ़ोर्निया , नेपाल , नॉर्वे , टोरंटो , बांग्लादेश के प्रतिष्ठित ऑनलाइन टेलीविज़न प्लेटफार्म पर प्रस्तुति देकर अपने देश का नाम रौशन  किया है I

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की  सूत्रधार व अलपोना तेलेविसों की संस्थापिका  श्रीमती महबूबा बेगम  के प्रत्येक प्रश्नों का  हिंडोली ने बखुबी जवाब दिया एवं अंत में महबूबा  ने हिंडोली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनायें दी I  

91
14699 views
  
1 shares