logo

01 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार         पुलिस उप महानिरीक्षक/पु

01 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

        पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 20.01.2022 को थाना बभनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त मुकुंद लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मुन्नी लाल गुप्ता निवासी रोना टोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से कुल 01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया, उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

2
14650 views