logo

मुंबई में आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट: आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में युद्ध पोत आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट

मुंबई में आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट: आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में युद्ध पोत आईएनएस रणवीर पर एक आंतरिक डिब्बे में विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई और 11 जवान घायल हो गए हैं। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इसके चलते घटना में इसके बाद कोई बड़ी सामग्री की क्षति नहीं हुई है।भारतीय नौसेना के अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल पर तैनात था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। कारण की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। घायल हुए ग्यारह नाविकों का इलाज स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में चल रहा है। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लाया और अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

24
14654 views