logo

 फतेहपुर-अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलाशा**   ******उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी

 फतेहपुर-अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलाशा**
  ******उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन कराए जाने के उद्देश्य से अपराध व अपराधियो के खिलाफ छेड़े गए अभियान में मुखबिर के सूचना पर भवानीपुर गांव के बाहर जंगल से अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने काफी मात्रा में अवैध असलहे, अर्धनिर्मित असलहे, जिंदा कारतूस व अवैध असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। साथ ही तीन शातिर अपराधियों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। गांव के बाहर जंगल मे अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित था , जहाँ अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहा बनाकर जिले सहित आसपास के जनपदों में बिक्री किया करते थे। गिरफ्तार आरोपियो का पुराना आपराधिक इतिहास है। वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया की खागा कोतवाली पुलिस ने आज सुबह भवानीपुर मोड़ के पास जंगल से अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों के पास से पांच अवैध निर्मित असलहा ,3 अर्धनिर्मित असलहे व असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। सभी अवैध असलहे का इस्तमाल विधानसभा चुनाव में होना था। पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ पुराने अपराधिक इतिहास भी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय भेजा गया है। 

बाईट - राजेश कुमार ( अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर)

2
14659 views
  
1 shares