logo

पदोन्नति की विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मोहला की बैठक संपन्न। राजनांदगा


पदोन्नति की विभिन्न समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मोहला की बैठक संपन्न।

राजनांदगांव //-  छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू की मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मोहला की बैठक कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न हुआ, जिसमे सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आज दिनांक- 16 जनवरी 2022 को बैठक संपन्न हुआ।  इस बैठक में पदोन्नति के संबंध में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- सुनील शर्मा द्वारा पदोन्नति के संबंध में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में राजनांदगांव जिला अध्यक्ष को अवगत कराते हुए, उच्च स्तर पर इनके समाधान हेतु प्रयास करने हेतु कहा गया। जिला अध्यक्ष शंकर साहू द्वारा इन समस्याओं को प्रांतीय स्तर पर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने हेतु आश्वस्त किया गया।  

            पदोन्नति संबंधित प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा किया गया- 

शिक्षक एलबी में पदोन्नति के लिए स्नातकोत्तर विषय को मान्य ना किया जाए एवं  स्नातक स्तर के विषय के आधार पर ही पदोन्नति दिया जाए। 

कला विषय वालों को सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु विषय का विकल्प दिया जाए।

स्थानांतरण से आए सहायक शिक्षकों को उनके पूर्व सेवा का लाभ प्रदान करते हुए वरिष्ठता का लाभ देते हुए पदोन्नत किया जाए।

पदोन्नति की प्रक्रिया को  काउंसलिंग के माध्यम से किया जाए।
सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक व शिक्षक के पद पर पदोन्नति में उसी संकुल या आसपास के रिक्त स्थानों पर पदांकित किया जाये।

      छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मोहला की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से शंकर साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव, सरिता खान जिला संयोजक- राजनांदगांव, सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष , मक्खन साहू ब्लॉक सचिव, श्रवण डहरे ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहला, श्रीमती भुवनेश्वरी सहारे जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती लक्ष्मी गेडाम ब्लॉक अध्यक्ष मोहला महिला प्रकोष्ठ, श्रवण डेहरे ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती फूलबाई आर्य जिला संगठन मंत्री, अश्वनी देशलहरे जिला कार्यकारिणी सदस्य,जोन प्रभारी मोहला- लोकेश सिंग, प्रमिला सिन्हा, मंजूलता देशमुख, पुष्पलता बुआरे, दीपक राजपूत संकुल अध्यक्ष, लेख राम साहू संकुल अध्यक्ष, शिवकुमार साहू, परदेसी राम कंवर, रमेश भूआर्य, प्रवीण गलफट, युगल किशोर सिन्हा, आर. एल. चौरे , एन. के. वाल्दे , दीनदयाल मौहन,भरत लाल भोपले ब्लॉक महामंत्री, भूपेंद्र कुमार साहू ज़ोन प्रभारी- भोजटोला, श्रीमती प्रमिला सिन्हा श्रीमती रुखमणी सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य,नरेंद्र कुमार देवांगन, सुरेंद्र कुमार नेतामहेमलाल साहू सहित फेडरेशन के साथीगण उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू ब्लॉक सचिव छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मोहला ने दी है।

23
14655 views
  
1 shares