logo

विश्व हिंदी दिवस की आप सब को ढेर सारी बधाई - शिव वर्मा राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व प

विश्व हिंदी दिवस की आप सब को ढेर सारी बधाई - शिव वर्मा

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने विश्व हिंदी दिवस की आप सब को बधाई देते हुए कहा कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए जागरूकता फैलाना है. विश्व हिंदी दिवस के मौके पर दुनियाभर में निबंध प्रतियोगिताओं सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद और टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया. आपको बता दें, विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था. तब से यह हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से हिंदी को भारत की राजभाषा चुना. पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था, हिन्दी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर बहुत से लोगों में असमंजस होता है. दोनों ही दिवसों का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना है. राष्ट्रीय हिन्दी दिवस जहां 14 सितंबर को मनाया जाता है वहीं, विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, भारत की आजादी के बाद भाषा को लेकर बड़ा सवाल था क्योंकि भारत जैसे विविधता से भरे देश में कई प्रकार की भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं. काफी सोच विचार के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया।

1
14635 views
  
1 shares