logo

*रोटरी क्लब बनारस ने किया पांच पत्रकारों को सम्मानित* पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह रौतेला, अरविन्द विश्वकर

*रोटरी क्लब बनारस ने किया पांच पत्रकारों को सम्मानित*

पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह रौतेला, अरविन्द विश्वकर्मा हुए सम्मानित

वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस ने रविवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में बनारस शहर के पांच पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व दुशाल देकर सम्मानित किया। जिसमें ज्ञान सिंह रौतेला, प्रमोद कुमार यादव, अरविन्द विश्वकर्मा, आलोक त्रिपाठी व जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रो दीनानाथ झुनझुनवाला ने किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा चेन्नई एवं नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज प्रो. राम मोहन पाठक ने सभी सम्मानित मीडिया कर्मियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव रो मुकेश पाठक और प्रसिद्ध साहित्यकार डा. रामसुधार सिंह ने किया। इस अवसर पर रो अनिकेश गुप्ता, रो मनीष पाण्डेय, रो जितेंद्र तिवारी, रो रूपेश शर्मा, रो विपुल श्रीवास्तव, रो जितेंद्र मिश्रा, रो धनन्जय सिंह, रो आर एन यादव, डा.मेजर अरविन्द कुमार सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।


12
14653 views
  
6 shares