logo

दो बाइकों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल | हंसडीहा भागलपुर इंटरस्टेट हाईवे पर हंसडीहा थानाक्षेत्र के कसवा मोड़ के समीप दो

दो बाइकों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल |
हंसडीहा भागलपुर इंटरस्टेट हाईवे पर हंसडीहा थानाक्षेत्र के कसवा मोड़ के समीप दो बाइक की आपस में हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हंसडीहा थानाक्षेत्र के कसवा गाँव निवासी मनोज कापड़ी(40) अपनी मोटरसाइकिल से हंसडीहा से वापस अपने घर कसवा जा रहे थे इसी दौरान भागलपुर की दिशा से हंसडीहा की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल सवार सुंदर मुर्मू(60) ग्राम लुसीया थाना सरैयाहाट से आमने सामने टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना के एएसआई गोपाल साव ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी सरैयाहाट पहुँचाया, जहाँ से चिकित्सकों ने मनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रैफर कर दिया। जबकि सुंदर मुर्मू को ईलाज के बाद घर भेज दिया गया। खबर लिखें जाने तक इस मामलें में किसी भी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई हैं।

0
16978 views