logo

पाऊं बाजार में फीता काटकर या कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बलवंत चौहान उप संपादक नेशन न्यूज़ 18कौटिल्य संदेश बस

पाऊं बाजार में फीता काटकर या कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन


बलवंत चौहान उप संपादक नेशन न्यूज़ 18कौटिल्य संदेश बस्ती उत्तर प्रदेश 

गायघाट। विकास खण्ड कुदरहा के पांऊ बाजार के निकट स्थित खेल मैदान आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा के युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री शिव कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

मुख्य अतिथि भाजपा के युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि खेल को भाईचारे की भावना से खेलना चाहिए। खेल से बच्चों में मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन रामजीत चौरसिया एवं अर्जुन पंडित ने किया। रेफरी विशाल शर्मा और स्कोरर की भूमिका राम विजय यादव ने निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से सर्वजीत द्विवेदी, मंगल शुक्ल, दिनेश शुक्ल, सचिन, अनिल, सतीश, राजू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
चित्र परिचय -
1- पाऊं में फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते भाजपा नेता शिव कुमार यादव
2- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री शिव कुमार यादव

5
14693 views