logo

हिन्दू जागरण मंच बागपत के कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब का पुतला फूंका  बागपत  हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्

हिन्दू जागरण मंच बागपत के कार्यकर्ताओं ने जावेद हबीब का पुतला फूंका 

बागपत 
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रान्त मंत्री वीरांगना वाहिनी प्रियंका आर्या  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्रित हुए व जमकर जावेद हबीब मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
2 दिन पहले मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में आयोजित एक सेमिनार में काफी संख्या में पार्लर संचालित एकत्रित हुईं थी। जिसमे बड़ौत में वंशिका ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को स्टेज पर जावेद हबीब द्वारा कटिंग के लिए आमंत्रित किया। स्टेज पर जाने के बाद हबीब ने अपनी ओछी मानशिकता को दिखाते हुए उक्त महिला के शिर में थूकते हुए कहा कि अगर पानी न हो तो आप थूक से भी बाल काट सकते है और मेरे इस थूक में जान है।
जावेद हबीब के द्वारा किये गए इस अमानवीय कृत्य को हिन्दू जागरण मंच ही नही अपितु समस्त हिन्दू समाज बर्दास्त नही करेगा।

प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या ने कहा कि जावेद हबीब ने अपने कार्यक्रम में जिस प्रकार महिलाओं से छेड़छाड़ व उनके सर पर थूक कर महिलाओ का अपमान किया है वह माफी लायक नही है।जहाँ पूरा देश महामारी से जुझरहा हैं वही ये थूक जिहादी अपनी करनी से बाज नही आ रहे हैं,थूक जेहाद के द्वारा संक्रमण फैला रहे हैं तथा महिलाओ के मान सम्मान को ठेस पहुचा रहे है। हिन्दू जागरण मंच ये बर्दास्त नही करेगा।

जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर ने कहा कि जावेद हबीब ने हिन्दू महिला के ऊपर थूक कर अपनी जिहादी मानसिकता को उजागर किया है,ये हमारी देवी स्वरूप सभी बहनो का अपमान है। जिसे माफ् नही किया जा सकता। 

जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा की जावेद हबीब ने हिन्दू महिला का जो अपमान किया है,उससे हिन्दू समाज मे भारी रोष हैं।हिन्दू जागरण मंच ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करता हैं।

पुतला दहन करने वालो में  दीपक मनव भूमि संरक्षण आयाम,अशोक शर्मा खण्ड सयोंजक, राजीव राजपूत सोशल मीडया,प्रवीण प्रजापती नगर अध्यक्ष,राजीव विशवकर्मा बेटी बचाओ आयाम,राहुल राजपूत,दुर्गेश राजपूत,हिमांशु कौसिक,मोहित अशोक राजपूत शिवम अंशुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
14651 views