logo

सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख जयंती समारोह का आयोजन हरमाड़ा में हुआ सम्पन्नजयपुर l डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच

सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख जयंती समारोह का आयोजन हरमाड़ा में हुआ सम्पन्न

जयपुर l डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच समिति द्वारा माता सावित्री बाई फुले तथा फातिमा शेख जयंती समारोह का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर पार्क हरमाड़ा में सम्पन्न हुआ l जिसमे बहुजन तथा मुस्लिम समाज की महिला शिक्षकों तथा अन्य विभागों में कार्यकुशलता के लिए प्रतीक चिन्ह, प्रशंसा पत्र, भीम चित्र एंव फातिमा शेख तथा सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित पुस्तिका उपहार स्वरूप दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमरण सिंह ने की तथा अतिथि सीताराम अग्रवाल, राजाराम मील, अब्दुल लतीफ आरको रहे। समारोह में शिक्षा के प्रति अलख जगाने तथा समाज में जागरूकता लाने का प्रण किया गया। समारोह में अध्यापिका श्रीमती ललिता देवी, रजिया सुल्ताना के अलावा डॉक्टर मलिका, डॉक्टर जेबा, डॉक्टर शीबा खान, डॉक्टर माहीन खान, गेस्ट एंकर सारा इस्माइल, जर्नलिस्ट सुमन, जर्नलिस्ट नीना वर्मा, श्रीमती सुखजीत पुनिया, महिला ट्रैफिक पुलिस, प्रकाश कुमारी ट्रेफिक कांस्टेबल आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सैयद असगर अली, डॉक्टर तस्लीम, डॉक्टर इस्माइल, इकरामुद्दीन, धर्मेंद्र आचार्य, महता राम काला-आयोजक एवं जिलाध्यक्ष, वंशीलाल गंवारिया-समारोह सहसंयोजक सीताराम बैरवा, प्रदेशाध्यक्ष, मांगीलाल बलाई, सुमरन सिंह, गोकुलनारायण गुर्जर, सीताराम भगत, अरविंद आर्य, बी.एल. मेहरड़ा, सुनील सैनी, परमानंद मंडावरिया, परशुराम जाटव, सिल्विया ओसमंड, शोभा दानोदिया, राजेश पाण्डे, मुन्नी देवी बैरवा, संतोष सरावता, अनिल सिंह चौहान, राजेन्द्र बैरवा, हरिनारायण बडोलिया, जितेन्द्र कुमार भारतीय, डालचन्द कुलदीप, रूपाराम कुलदीप, मदनलाल उज्जेनिया, याकूब खान, कैलाश मौर्य, छीतरमल खटीक, रामदेव सैनी (सरपंच), विनोद बिलुनिया, अर्जुन सबलानिया, मनोज उज्जैनिया, मोहनलाल मीणा, डॉ. कन्हैयालाल सूंठवाल, नन्दाराम कासोटिया, जगदीश प्रसाद सेठी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

8
14658 views
  
1 shares