logo

सड़क दुर्घटना में 10की मौत 12 घायल पाकुड।बस एवं  टैंकर की भिड़ंत  में आज सुबह 10लोगों की मौत हो गयी।इस घटना&nbs

सड़क दुर्घटना में 10की मौत 12 घायल
पाकुड।बस एवं  टैंकर की भिड़ंत  में आज सुबह 10लोगों की मौत हो गयी।इस घटना  में 12  लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है।घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।यह घटना  साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क पर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के   कमरडीहा  गाँव के निकट घटी है।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी   मनोज कुमार ने बताया कि दुमका की ओर से आ रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बरहरवा की ओर से आ रही बस में सामने से  धक्का मार दिए जिससे कुछ यात्रियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।पुलिस  निरीक्षक की सूचना पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम पहुंची एवं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरहरवा से पागल बाबा बस दुमका की ओर जा रही थी औकमरडीहा  के निकट रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक ने  बस में धक्का मार दिया।घटना की मुख्य वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।इधर सूचना मिलते ही उपायुक्त वरुण रंजन,सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  अमड़ापाड़ा पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।गम्भीर रुप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर  किया गया है।

6
16530 views