logo

कमजोर समाज न्याय नहीं कर सकता - विभाग प्रचारक बनखेड़ी | बनखेड़ी के माल्हनवाड़ा ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प


कमजोर समाज न्याय नहीं कर सकता - विभाग प्रचारक
बनखेड़ी |
बनखेड़ी के माल्हनवाड़ा ग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला | पथसंचलन स्वयंसेवक माल्हनवाड़ा ग्राम की गली गली में कदम ताल करते निकले | स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर ने कहा कि शक्तिशाली और संस्कारी समाज हमेशा न्याय करती है | हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सनातन धर्म में अनेक पंथो का निर्माण हुआ | लेकिन आज शक्ति नहीं होने पर केवल नाम के ही है | संघ कार्यकर्ताओ को सक्षम संस्कारी बनाता है | धर्म के प्रति आदर और देश के प्रति समर्पण होता है | उन्होंने कहा कि आज दरिद्र को ही नारायण मानकर पूजने की जरुरत है | यह हमारा धर्म भी सिखाता है |   मंच पर संघ के जिला संघचालक शिवदयाल चौधरी , कार्यक्रम के अध्यक्ष जीवनलाल पटेल , जिला प्रचारक धर्मेंद्र सिंह , मनीष मोकाती , सुनील रघुवंशी , अशोक विश्वकर्मा , प्रवीण पलिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे |

22
14659 views