logo

रांची। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर झारखंड में मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया

रांची। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर झारखंड में मिनी लॉकडाउन लगाया गया है। सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। अब सारी शिक्षा व्यवस्था ऑनलाइन हो गयी। इस बीच सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात करने के पीछे वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में गरीबों के बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि सरकारी स्कूल में पढ़नेवाले नौंवी कक्षा के ऊपर के सभी बच्चों को एक लैपटॉप दिया जाये।ताकि उनकी पढ़ाई पर असर नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हों पूरा भरोसा है कि सीएम उनकी बातों को मान लेंगे। जल्द ही इस विषय में शुभ सामाचार मिलेगा।

0
14662 views