logo

 लखीमपुर खीरी भाजपा व बसपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए।  समाजवादी पार्टी के जिलाध

 लखीमपुर खीरी

भाजपा व बसपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने भाजपा व बसपा को छोडकर आने वाले नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों में विश्वास करके एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रीतेश सिंह भदौरिया, भाजपा नेता सर्वेश कश्यप प्रधान सरैया विलियम, भाजपा नेता एवं प्रधान अहिरी नीरज भार्गव, बसपा नेता शिवप्रसाद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, बसपा नेता अरूण गौतम, बसपा नेता अभिषेक गौतम, भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील, भाजपा नेता एवं प्रधान ककरहा रामसरन, भाजपा नेता विनय कैमहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा नेता हरीराम भार्गव, विनय सिंह मढिया, हरिनाम भार्गव प्रधान तेंदुवाई, भाजपा नेता नरेन्द्र यादव, भाजपा नेता राजेश सिंह नजीमाबाद, ब्रजेश वर्मा, रामसहाय यादव, सर्वेश कश्यप प्रधान, बसपा नेता राजेश गौतम, बसपा नेता राधेश्याम गौतम तेन्दुवाई, बसपा नेता सुधीर वर्मा, बसपा नेता नीरज भार्गव सहित दर्जनों बसपा व भाजपा के नेतागण समाजवादी पार्टी में शमिल हुए। 

समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सुनील लाला, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक डा0 आरए उस्मानी ने आशा व्यक्त की है कि इन नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी 2022 के विधानसभा के चुनाव में जनपद की आठों विधानसभा की सीटों पर विजय पताका फहराएगी।

4
14665 views