logo

*जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना : शंकर गिरि, भाजपा* *यात्रा में पार्टी के राष्ट्र

*जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना : शंकर गिरि, भाजपा*

*यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव होगें शामिल*

सुलतानपुर।भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने  कहा कि 2 जनवरी 2022 को जिले में पहुंच रही जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास व आशीर्वाद को बनाए रखना और जनता को धन्यवाद और आभार प्रकट करना है।वे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा की अध्यक्षता में पयागीपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयारी को अंतिम रूप देने के दौरान कही। उन्होंने कहा बूथ कमेटी से लेकर जिला के पदाधिकारी अपने मन मस्तिष्क में  रखे कि आने वाले 100 दिन चैन से बैठने का समय नहीं है। जन विश्वास यात्रा को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सबको अपनी तय भूमिका के आधार पर परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सत्ता की नही गरीबों के विकास की राजनीति करती है।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा जिले में आ रही जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि जन विश्वास यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह,डिप्टी चीफ मिनिस्टर दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह,राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव यात्रा में शामिल होंगे। सभी प्रमुख नेता 2 जनवरी 2022 को सुरापुर में यात्रा को 10:00 रिसीव करेंगे।तत्पश्चात 10:10 बजे बजरंग नगर में स्वागत,10:20 बजे कादीपुर पटेल चौक स्वागत व माल्यार्पण ,10:50 बजे शाहपुर स्वागत,11:05 बजे चांदा स्वागत व सभा, 11:20 बजे कोथरा स्वागत, 11:35 बजे लंभुआ स्वागत व सभा होगी। 12:20 बजे शाहपुर कुटिया/धोपाप स्वागत,12:40 बजे दियरा बाजार स्वागत, 12:50 बजे दियरा चौराहा स्वागत, 1:30 बजे बरौसा चौराहा स्वागत, सभा और भोजन होगा। जन विश्वास यात्रा 2:40 पर गोलाघाट पहुंचेंगी, 2:55 बजे बस स्टेशन पर राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण, 2.59 बजे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, 3:03 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, 3:07 बजे रानी लक्ष्मीबाई एवं 3:10 बजे डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा।3:14 बजे तिकोनिया पार्क में स्वागत और सभा आयोजित होगी। तिकोनिया पार्क से जन विश्वास यात्रा 4:10 बजे हमार चौराहा स्वागत, 4:20 बजे अकारीपुर स्वागत,4:40 बजे महेशरगंज स्वागत, 4:50 बजे निगोलिया मोड़ स्वागत,5:10 बजे धम्मौर बाजार में स्वागत होगा। तत्पश्चात जन विश्वास यात्रा 5:45 बजे प्रतोष बॉर्डर से अमेठी जिले में प्रवेश करेगी।बैठक को जिला यात्रा प्रमुख आनन्द प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रवीन कुमार अग्रवाल,धर्मेंद्र कुमार ,राजेश सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, आशीष सिंह रानू, विवेक सिंह विपिन, राजधर शुक्ला, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार पांडे, इन्द्रदेव मिश्रा,आईटी सेल प्रमुख संजय उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह गुड्डू , विनोद सिंह सहित जन विश्वास यात्रा से जुड़े जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1
14651 views
  
1 shares