logo

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी तो मुख्यमंत्री योगी आ

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनाव लड़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और गोरखपुर में से किसी एक जगह से चुनाव लड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी वर्ष 2022 के पहले दिन शनिवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी, बल्कि फिर सरकार भी बनाएगी। तमाम अटकलों और चर्चाओं को किनारे करते हुए स्पष्ट बोले कि वह चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। कहां से लड़ेंगे, यह पार्टी तय करेगी। यह भी साफ कर दिया कि भाजपा एक परिवार है, जिसमें सभी को अपनी भूमिका बदले जाने के लिए तैयार रहना होता है।

0
17529 views