logo

पंजाबवासियों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की ओर से दी जा रही ग्रांटीयों पर लोगों को आस है। जिस

पंजाबवासियों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की ओर से दी जा रही ग्रांटीयों पर लोगों को आस है। जिसका उदाहरण चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में देखने को मिला। जिस तरह चंडीगढ़ के निवासियों ने आम आदमी पार्टी को जीत दिलाई है, उसी तरह पंजाब वासी भी 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को ही जिताएंगे और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगे।

यह कहना आम आदमी पार्टी की हलका पूर्वी के महिला विंग ईचारज इंदरजीत कौर का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मेरे साथ बहस करें। सिद्धू ने जो चैलेंज दिया था उसका जवाब सिद्धू को चंडीगढ़ में हुए निगम चुनाव में मिल गया है।

पिछले काफी समय से अकाली, भाजपा व कांग्रेस ने लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल किया है। पहले लोगों के सामने और कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब पंजाब के लोगों के सामने आम आदमी पार्टी का विकल्प है और उन्हें अरविंद केजरीवाल पर विश्वास है। वह आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार अवश्य बनाएंगे।

0
17434 views