logo

प्लाट को लेकर हुए झगड़े में बुजुर्ग व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल जगराओं,(लुधियाना)- निकटवर्ती गांव डला में एक खाली प्लाट क

प्लाट को लेकर हुए झगड़े में बुजुर्ग व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

जगराओं,(लुधियाना)- निकटवर्ती गांव डला में एक खाली प्लाट को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में तेजधार हथियार से 70 वर्षीय बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।इस संबंध में थाना हठूर में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गांव में एक खाली प्लाट पर दो पक्ष अपना दावा जता रहे थे।इसके चलते दोनों पक्षों में साेमवार सुबह झगड़ा हो गया,जिसमें बलदेव सिंह (70) के सिर पर तेजधार गंडासी का वार कर दिया। गंभीर रूप में घायल अवस्था में बलदेव की हठूर अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई।झगड़े में मृतक का बेटा सुखविंदर सिंह और उसकी पुत्रवधू रणजीत कौर पत्नी जगतार सिंह भी घायल हो गए।जिन्हें पहले हठूर सिविल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां से जगराओं के लिए रेफर कर दिया गया।इस मामले में मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर कुलविंदर सिंह,अरशविंदर सिंह,अर्शदीप सिंह और गुरशविंदर सिंह निवासी गांव डल्ला के खिलाफ थाना हठूर में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

3
14673 views