logo

फतेहपुर - हसिया से गला काटकर महिला की हत्या                      

फतेहपुर - हसिया से गला काटकर महिला की हत्या
                                   
 उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा मजरे गुलरियानपुर गाँव मे एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतिका के भाई ने मीडिया को बताया मेरे बहनोई इंद्रमोहन सिंह राजपूत के दूसरी लड़की से अवैध सम्बन्ध थे जिसके चलते मेरे बहनोई व बहनोई की प्रेमिका नेहा वर्मा ने मेरी बहन योगमाया देवी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया है। मेरा बहनोई इंद्रमोहन व नेहा वर्मा दोनो भोजपुरी फ़िल्म में साथ काम करते है। इसी बीच दोनो में अवैध सम्बन्ध कायम हो गए। वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा मजरे गुलरियनपुर गाँव में 26 वर्षीय योगमाया देवी की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी इन्द्रमोहन सिंह व उसकी प्रेमिका नेहा वर्मां को गिफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है दोनों में अवैध सम्बन्ध थे जिसमे मृतिका बाधा बन रही थी। इसी लिए उनकी हत्या की गई है।आगे की वैधानिक कार्यवाई की जा रहीं है।

बाईट - राजेश कुमार सिंह ( पुलिस अधीक्षक फतेहपुर)

7
14659 views
  
1 shares