logo

रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शनिवार को भाजपा ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप

रांची। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती शनिवार को भाजपा ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनायी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर समेत अन्य अन्य कई नेता भी उपस्थित थे।सुशासन दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा युवा मोर्चा ने विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया। दीपक प्रकाश ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी देश की जनता के दिलों पर राज करने वाले राजनेता रहे हैं। वे आज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज पीएम मोदी उनके द्वारा सुशासन की खींची गई लकीर को बड़ा करने में लगे हैं।दीपक प्रकाश ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान और देश में सुशासन का सपना वाजपेईजी ने देखा था। कांग्रेस गरीबी हटाते-हटाते देश से गरीबों को ही मिटाने लगी। इसके बाद अटलजी ने देश के लिए जीने और मरने का संकल्प लिया। जो समाज के सभी वर्गों के प्रति उत्तरदायित्व हो, उपयोगी हो, उसी सुशासन की परिकल्पना अटल जी ने की थ। चाणक्य, सम्राट अशोक आदि ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का ढांचा कैसा हो, इस पर विस्तार से उल्लेख और परिभाषित किया है। सुशासन भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। वाजपेई जी के संकल्प पथ पर ही चल कर सपनों का भारत बना सकते हैं।

0
14658 views