logo

बैरवा दिवस समारोह का आयोजन 31 दिसंबर शुक्रवार होगा- मोहन प्रकाशजयपुर में 31 दिसंबर शुक्रवार को  अखिल भारत

बैरवा दिवस समारोह का आयोजन 31 दिसंबर शुक्रवार होगा- मोहन प्रकाश

जयपुर में 31 दिसंबर शुक्रवार को  अखिल भारतीय बैरवा महासभा के तत्वाधान में ब्रज वाटिका गार्डन, महेश नगर फाटक, 80 फिट रोड़ पर बैरवा दिवस समारोह मनाया जाएगा l अखिल भारतीय बैरवा महासभा के तत्वाधान में दिनांक 31 दिसंबर को  सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक  बैरवा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा l प्रदेश महामंत्री एडवोकेट मोहन प्रकाश बैरवा ने बताया कि आज उक्त समारोह का आयोजन करने बाबत अखिल भारतीय बैरवा महासभा के  पदाधिकारियों के द्वारा समारोह का आमंत्रण पत्र व पंपलेट का विमोचन किया गया l

इस अवसर पर राष्ट्रीय अति. महॉमंत्री रोडू राम सुलानिया, प्रदेश महामंत्री (एडवोकेट) मोहन प्रकाश बैरवा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रभाती लाल बैरवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गोठवाल, विनोद कुमार बैरवा (रॉ.मीडिया प्रभारी), जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप बंसीवाल, महामंत्री शंकर लाल बैरवा (एडवोकेट) उपस्थित रहे l बैरवा दिवस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय हरि नारायण बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष कजोड़ मल बैरवा, बैरवा समाज के मंत्रीगण, विधायक गण, पार्षद गण, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण एंव समाज के गणमान्य नागरिक बन्धुगण सम्मिलित होंगे l उपरोक्त सभी जानकारी एडवोकेट मोहन प्रकाश बैरवा प्रदेश महामंत्री द्वारा दी गई है l

13
14654 views
  
2 shares