logo

जवा बाजार में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जन चेतना पद यात्रा हुई संपन्न। जवा बाजार में पद यात्र

जवा बाजार में कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जन चेतना पद यात्रा हुई संपन्न।


जवा बाजार में पद यात्रा कर गांधी चौराहे में गांधी मूर्ति में माल्यार्पण कर  की गई सभा।

         कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में आज दोपहर 2: 30 बजे से जवा बाजार में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जन चेतना पद यात्रा की गई, इसके बाद गांधी चौराहे में पहुंचकर गांधी मूर्ति में माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात गांधी चौराहे में सभाकर सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आज से जन चेतना पद यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है  इस जन चेतना के माध्यम से भष्ट भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति,महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आम आदमी के छोटे छोटे हकों को दिलाने के लिए, अराजकता के खिलाफ जनता को जागृत करने के लिए, किसानों को यूरिया डीएपी खाद बीज दिलाने के लिए, उनके सही मूल्य दिलाने के लिए एवं पंचायती राज खत्म करने जैसी साजिश  की समस्या को लेकर जन जागरण पद यात्रा किया जा रहा है।

जन चेतना पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता रामनरेश तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा.अरुणेंद्र शेखर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
इस दौरान बरिष्ट कांग्रेस नेता शिवबालक पांडे, डा.के के तिवारी, कांग्रेस नेता तरुणेंद द्विवेदी, धनेंद्र पांडे नत्थू, भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव आशीष तिवारी,  विंधेश्वरी प्रसाद दीक्षित, किसान प्रदेश सचिव किशोर कुमार तिवारी, अरविंद गुप्ता, सुधीर तिवारी, प्रवीण सिंह,  संकर्षण पांडे, प्रभाकर सिंह पटेल, बालेंद्र मिश्रा,
 बालगोपाल मिश्रा,धीरेंद्र द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी,शशिभूषण दुबे, मनीष त्रिपाठी, लाखन सिंह,प्रदीप कोल,कमलेश कुमार माझी,भुवर आदिवासी,राजेन्द्र यादव,लाला कोल, छोटे प्रजापति, दीपक उपाध्याय ,विराट कोल , बालेन्द्र मिश्रा, गौरव कोल, संजय मिश्रा सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

कुशमेंद्र सिंह
मीडिया ऑडिटर

9
17619 views
  
2 shares