logo

मुंशी लाल बेरवा प्रधानाचार्य द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करने संबंधी सीबीईओ गंगापुर को ज्ञापनगंगापुर सिटी :-राजस्थान

 प्रधानाचार्य द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करने के खिलाफ़  सीबीईओ गंगापुर को ज्ञापन

गंगापुर
सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिला मंत्री सुरेश चंद शर्मा के नेतृत्व में मुंशी लाल बेरवा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के संबंध में सीबीईओ गंगापुर सिटी से मिला।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि मुंशी लाल बेरवा, प्रधानाचार्य,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव ने महिलाओं को प्रताड़ित करने कार्य इस साल से शुरू कर दिया है, जिसमें समय-समय पर 1-1 महिलाओं को प्रताड़ित कर रहा है, साथ ही शिक्षक बंधुओं को अपने पक्ष में लिखने के लिए दबाव डाल रहा है जो शिक्षक उसकी पक्ष में नहीं लिखते हैं उनके खिलाफ आरोप पत्र तैयार करके सर्विस बुक को खराब करने का धमकी देता है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल सीबीईईओ मुरारी लाल जी से मिला और सभी पांचों महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया। सभी पांचों महिलाएं ने सीबीईओ के सामने अपनी-अपनी परेशानियों को बताया।


महेश चंद जैन ने बताया कि पूर्व में भी मुंशी लाल बेरवा, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव में महिला अध्यापिका को सीसीएल के लिए जुलाई माह से ही प्रताड़ित किया गया। अब भी धमकी दे रहा है कि आपने उच्च अधिकारियों को शिकायत क्यों कि अब आप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में सी.बी.ई.ओ. ने संघ के पदाधिकारी को बताया कि हम इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर आपको अति शीघ्र बताएंगे।

144
17440 views