logo

मऊ के दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यूके  में नाम दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किए।मऊ।&

मऊ के दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यूके  में नाम दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किए।

मऊ। उत्तरप्रदेश के ब्लॉक परदहा ग्राम परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय पुत्र लक्ष्मण पांडेय जी के इकलौते लड़के है। कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में दोनो पैर कमर से खोने के बाद कभी हार नही माने उनके हिम्मत हौसले और नेक कार्य का सराहना देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रचलित है।

कुछ समय पूर्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यूके द्वारा अखण्ड काव्यायना तंजानिया अफ्रीका जिसकी आयोजक डॉ ममता सैनी द्वारा में विश्व के विभिन्न देश विदेश व शहरों के 157 कवियों का चयन कर आयोजित आनलाईन कार्यक्रम किया गया।जिसमे मऊ के दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय का चयन हुआ।जिसमे दिव्यांग अभिषेक के हौसले और उनकी स्वरचित रचनाओं और लेखनी को खुब सराहा गया।और प्रतिभागी बन विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किए।

अब तक दिव्यांग अभिषेक अनेक वर्ल्ड रिकार्ड बुक में अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम दर्ज करा कर नए कीर्तिमान स्थापित कर जनपद मऊ का नाम रोशन कर चुके है।और अनेकों अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके है।जिन परिस्थितियों में लोग टूट जाते है।और अपने भाग्य को कोसते हुए रोना रोते हैं।ऐसे तमाम संघर्षों और परेशानियों से लड़ते हुए अभिषेक पाण्डेय अपना धैर्य साहस और हौसला न खोते हुए।

अपने मेहनत काबिलियत से आगे बढ़ने का प्रयासरत हैं। जहां लोग पैर होते हुए भी विदेश जाने के लिए सौ बार सोचते हैं। वहां पैर न रहते हुए भी विदेशों से दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के काबिलियत को देखते हुए सम्मानित किया जा रहा है।आज सोसल मीडिया के जरिए दिव्यांग अभिषेक लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अभिषेक के शुभ चिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का ताता लगा।

34
14652 views
  
2 shares