logo

कुरुद में पुलिस प्रशासन की सुस

कुरुद में पुलिस प्रशासन की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद, सत्ताधारी पार्षद के बुलेट को उड़ा ले गए चोर

कुरुद(धमतरी)। नगर पंचायत कुरुद अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती व लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद है।आए दिन नगर में अब चोरी की छोटी-मोटी घटना होना अब आम बात हो गई है।जिससे आम जनजीवन बदहाल है व लोग दहशत भरी जिंदगी जी रहे है।

विगत दिनों 22 अगस्त को संजय नगर कुरुद के वार्ड पार्षद देवव्रत साहू के घर के पीछे पड़ोस में किसी अज्ञात चोर ने हजारों रुपए के गहने पार कर दिया। साथ ही उसी रात्रि में ही पड़ोस के तीन घरों में  ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था।

आज की जानकारी पीड़ित पक्ष सीसीटीवी फुटेज के साथ  पार्षद श्री साहू के साथ थाने में दी ही थी जिसके चोर भी पकड़ से बाहर है ।

कुछ दिन बाद ही 14 नम्बर की रात्रि में वार्ड पार्षद देवव्रत द्वारा घर के बाहर बुलेट बाइक को रखकर रोजाना की तरह टहलने निकल गए, ततपश्चात उन्ही के आसपास घूम रहे अज्ञात तीन चोर ने मौके की नजाकत का फायदा उठाते हुए खुलेआम बुलेट को लुढ़काते हुए अन्य दूसरे गाड़ी से सहयोग करके नौ दो ग्यारह हो गए।ताज्जुब की बात तो तब थी जब उस बुलेट गाड़ी में चाबी नही लगी थी।

घटना के  बाद  पार्षद ने थाने में लिखित शिकायत अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। और शहर में लगे सीसीटीवी से अज्ञात चोरों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया था। जिसके पश्चात  आज तक पुलिस अज्ञात चोरों को पकड़ नहीं पाई है।

उक्त घटना को लेकर आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पार्षद ने पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर मांग की थी। उक्त सत्ता धारी जनप्रतिनिधि की बुलेट की चोरी नगर एवम् क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है और आम जनता में कहा जा रहा है कि जब एक सत्ता धारी पार्षद की गाड़ी खुलेआम चोरी की गई है और सीसीटीवी फुटेज रहने के बाद भी पुलिस अज्ञात चोरों को पकड़ नहीं पा रही है तो आम जनता का क्या होगा। जो कि पुलिस प्रशासन व बड़े-बड़े जिम्मेदार अधिकारियों की विश्वनीयता पर ग्रहण लगा रहे है।इस प्रकार चोरों के गिरोह नगर में सक्रिय है जिससे जनप्रतिनिधियों व आमजनो को दहशत भरी जिंदगी जीने मजबूर होना पड़ रहा है।

138
14647 views
  
57 shares