logo

दूसरे पैनल के आने से व्यापारी

दूसरे पैनल के आने से व्यापारी संघ चुनाव होगा रोमांचक, अध्यक्ष पद के लिए महेश केला और पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा आमने-सामने

कुरुद(धमतरी)। व्यापारी संघ कुरुद का चुनाव इस बार रोमांचक होने की संभावना नजर आ रही है क्योंकि पूर्व अध्यक्ष नें इस बार भी अध्यक्ष बनें रहनें की ठान ली है तो वही दूसरे पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों पैनल ने अपनी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए महेश केला प्रोपराइटर शीतल साड़ी सेल एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष अग्रवाल प्रोपराइटर सुभाष किराना स्टोर्स का नाम है।

 इसी तरह दूसरे पैनल से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा और उपाध्यक्ष के लिए रवि चंद्राकर का नाम सामने आ रहा है। ज्ञात हो कि व्यापारी संघ के चुनाव की पूरी प्रक्रिया 8 फरवरी सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन , 2 से 4 बजे तक फार्म जमा करना, 9 दिसंबर को 10 से 12 बजे तक नाम वापसी और 1 बजे प्रत्याशी की घोषणा के बाद 11 तारीख शनिवार को 10 से 2 बजे तक मतदान और उसी दिन शाम 5 बजे विजयी प्रत्याशीयों की घोषणा होनी है। मतदान का स्थान पुराना मंडी भवन कुरूद है।

 संघ के चुनाव अधिकारी किशोर चंद्राकर, रामकिशोर केला, शिवप्रताप ठाकुर, सोमू देवांगन, शरद पंडा, प्रकाश धीवर, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकबाल, राज सुखरामणी है।

1
14650 views