logo

गैस एजेंसी के गोदाम से LPG भरे सिलेंडर चोरी:तार काट कर घुसे चोर, 10 सिलेंडर और 2 म्यूजिक सिस्टम चोरी

सवाई माधोपुर। भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में कुछ चोर एक गैस एजेंसी के गोदाम से 10 गैस से भरे सिलेंडरों दो म्यूजिक सिस्टम की मशीन चुरा ले गए। सुबह जब गैस एजेंसी का मालिक ब्रजेश मौके पर पहुंचा तो उसने गोदाम का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान गायब था।
उद्योग नगर थाना इलाके के अजान गांव के पास वीरेंद्र सिंह गैस एजेंसी है।

शहीद वीरेंद्र सिंह के नाम से इस एजेंसी को उनका भतीजा ब्रजेश संचालित करता है। देर रात कुछ चोर एजेंसी के पीछे से दाखिल हुए। वे सीधे गोदाम में चले गए।

गैस एजेंसी के चारों तरफ दीवारें हैं और दीवारों के ऊपर कांटेदार तार कसे हुए हैं। चोरों ने पहले तो गैस एजेंसी के पीछे मिट्टी को खोदा उसके बाद वह दीवार पर चढ़े। दीवार पर चढ़ने के बाद चोरों ने कांटेदार तारों को काटा और गैस एजेंसी के दाखिल हो हए।
चोरों ने सीधे गोदाम का ताला तोड़ा और 10 गैस से भरे सिलेंडर गोदाम में रखे 2 म्यूजिक सिस्टम की मशीन साथ ले गए। ब्रजेश ने बताया चोरी हुआ सामान करीब 1 लाख से ज्यादा का था। फिलहाल ब्रजेश ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

0
14669 views