logo

पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में सड़क जाम कर किया रोष प्रदर्शन

जगराओं,(लुधियाना)। पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती के पेपर देने वाले बड़ी गिनती में लड़के-लड़कियों ने सोमवार को जगराओं-रायकोट रोड पर चक्का जाम करते भर्ती घोटाले को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

इन लड़के-लड़कियों ने चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।चक्का जाम कारण लोगों की भीड़ देखने को मिली।आखिर पुलिस को ट्रैफिक खोलने के लिए अन्य रास्तों की ओर से ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया।

धरनाकारियों को समर्थन देने पहुंची विधायक सरबजीत कौर मानूके ने सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए थी।

इसको लेकर सरकार असफल रही। धरनाकारियों ने सरकार खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर धरनाकारियों से बातचीत करने के लिए बीडीपीओ दफ्तर से पंचायत सचिव,थाना सिटी प्रभारी अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल व एसडीएम दफ्तर से पहुंचे कर्मचारियों की टीम ने उक्त पूरे मामले में मंगलवार को उनकी एसडीएम जगराओं से मुलाकात करने का भरोसा दिया।इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से धरना उठा लिया गया।

इस मौके पर मनदीप सिंह, बलकरणप्रीत सिंह, कृपाल सिंह, रमनप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

10
17222 views
1 comment  
1 shares