logo

कोहरे के आगाज से धीमी हुई रफ्तार

लक्ष्मीपुर (महाराजगंज)।

नेपाल से सटे महाराजगंज जिले में दिन में कड़ाके की धूप हो रही है, लेकिन सुबह शाम व रात में जिला कोहरा की चादर में लिपट जा रहा है। इसका असर यह है कि हाइवे के अलावा सभी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। 

शुक्रवार की रात व शनिवार के भोर मे चारों तरफ कोहरा घिरा रहा।ठंड ने भी दस्तक दे दी है। वही कोहरे ने रफ्तार धीमी कर दी है। बस स्टाप व रेलवे स्टेशन पर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन चल रहे थे। 

कोहरा इतना घना था कि सुबह के नौ बजे लाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। सडकों पर वाहन चालक विंडो का शीशा डाउन कर सड़क का किनारा देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। खेत में अब गेहूं की सिंचाई शुरू होने के साथ ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ गया है।

23
14679 views
  
21 shares