logo

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज आएंगी, शाम 5.30 बजे त्रिपुरा सुंदरी में करेंगी पूजा


वहां से सड़क मार्ग से 3.30 बजे बांसवाड़ा आएंगी, जहां पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी के घर पहुंचकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।

 उसके बाद शाम 5 बजे रवाना होकर 5.30 बजे त्रिपुरा सुंदरी पहुंचेंगी। वहां दर्शन-पूजा करने के बाद त्रिपुरा सुंदरी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।

कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे दूसरे दिन बुधवार को त्रिपुरा सुंदरी हेलीपेड से सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर जिले के झाड़ोल तहसील के ब्राह्मणों का खेड़ा जाएंगी।

 यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपखंड अधिकारी गढ़ी (थालीतलाई) को और त्रिपुरा सुंदरी, बांसवाड़ा के लिए उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा को प्रोटोकॉल/लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।

7
14654 views