logo

हरियाणा में इन कर्मचारियों को दिवाली की सौगात, सरकार ने दिया बोनस

हरियाणा की चारों पॉवर यूटिलिटी के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 1500 रुपये बोनस देने की घोषणा।

नियमित के साथ -साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस मुख्यमंत्री के इस तोहफे से 36,000 से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

दीपों के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर हरियाणा के चारों पॉवर यूटिलिटीज के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंधित कर्मचारियों को भी 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस तोहफे से 36,000 से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के ग्रुप सी के 1399 नियमित कर्मचारियों और 68 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 303 नियमित कर्मचारियों और 151 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे। इसी प्रकार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के ग्रुप सी के 3681 नियमित कर्मचारियों और 2003 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 390 नियमित कर्मचारियों और 573 अनुबंधित कर्मचारियों, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 6421 नियमित कर्मचारियों और 4415 अनुबंधित कर्मचारियोंतथा ग्रुप डी के 319 नियमित कर्मचारियों और 575 अनुबंधित कर्मचारियों, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रुप सी के 8308 नियमित कर्मचारियों और 6907 अनुबंधित कर्मचारियों तथा ग्रुप डी के 286 नियमित कर्मचारियों और 918 अनुबंधित कर्मचारियों को 1500-1500 रुपये बोनस स्वरूप मिलेंगे।

0
17421 views