logo

BPHO घड़साना इकाई ने 1100 माटी के दीप जलाकर दिया स्वदेशी अपनाने का सन्देश

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाजेशन की घड़साना इकाई द्वारा दीप ज्योति नमोस्तुते कार्यक्रम का आगाज
 
घड़साना (
श्रीगंगानगर)। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन की घड़साना टीम द्वारा स्वेदशी अपनाओ के तहत "मिशन माटी दीप" को आगे बढ़ाते हुए घड़साना में भी रविवार को मुख्य चौराहे पर पुलिस थाना के पास फ्लाईओवर के नीचे 1100 माटी के दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने का सन्देश दिया गया।

कार्यक्रम में घड़साना की विभिन्न सामाजिक संगठनों, और शिक्षा, खेल के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त लोगो ने शिरकत की।और सन्देश दिया गया कि हमें माटी के दीप जलाकर ही दीपावली मनानी चाहिए क्योंकि मिट्टी के दीप जलाने से कीड़े मकोड़े नष्ट हो जाते हैं।

भारतीय प्रजापति हीरोज घड़साना ईकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घोड़ेला ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय प्रजापति हीरोज का "मिशन माटी दीप" पिछले 6 वर्षों से पूरे देश मे लगातार चल रहा है और पिछली दीपावली पर ये विश्व रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ था।

हमारा मकसद स्वदेशी कामकाजी लोगो के उत्पादो को बढावा देना है आपको ज्ञात होगा कि भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन द्वारा पिछले साल भी दीपावली पर मिशन माटी दीप के तहत लोगों को जागरूक किया था।

इस मौके पर संगठन के घड़साना तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र घोड़ेला, विनोद कुमार, सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।

फ़ोटो--माटी दीप प्रज्वलित करते सुरेन्द्र घोड़ेला व साथी

8
18838 views
  
18 shares