logo

मेरठ: एक दिन में डेंगू के सबसे ज्यादा 37 मरीज मिले, अब कुल 277 सक्रिय केस

मेरठ। मेरठ में डेंगू का हमला लगातार जारी है। जिले में पिछले 24 घंटे में ​डेंगू के 37 नए केस मिले हैं। ये जिले में एक दिन में मिले डेंगू के मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। बेड के लिए अस्पतालों में कोरोना जैसे हालात होते जा रहे हैं।

जनपद में मरीजों की कुल संख्या 1152 पहुंच गई है। इनमें 875 ठीक हो गए हैं। 277 सक्रिय केस हैं। इनमें 94 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 183 डेंगू के मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं। दौराला, खरखौदा, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, पल्हेड़ा, साबुन गोदाम, तारापुरी और जाहिदपुर क्षेत्र में नए मरीज ​मिले हैं।

7
14681 views