logo

एक्शन में डिप्टी कमिश्नर, सरकारी अस्पताल व नगर कौंसिल का किया औचक निरीक्षण

फाजिल्का। जिले की डिप्टी कमिश्नर बबीता कलेर ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी अस्पताल व नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचकर गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी चेक की और मौके पर ही सख्त दिशानिर्देश जारी किए।

जानकारी के अनुसार डीसी कलेर सुबह करीब सवा नौ बजे सरकारी अस्पताल पहुंची और डाक्टरों की हाजिरी की जांच की और अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने मरीजों के साथ बात करके उन्हें मिल रहे इलाज व सुविधाओं की जानकारी भी हासिल की। इसके अलावा डीसी श्रीमती कलेर ने नगर कौंसिल में भी विजिट की और अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। पता चला है कि जो अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए हैं।


0
14677 views