logo

घर घर जाकर दी सरकारी योजनाओं सहित कानूनी अधिकारों की जानकारी।

खंडार (सवाई माधोपुर)।  तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वावधान में पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा व बैकुंठनाथ मिश्रा ने शुक्रवार  को ग्राम पंचायत गंडावर एवं पैनल अधिवक्ता रमेश चंद शर्मा तेहरिया व पीएलवी महेश बैरवा द्वारा ग्राम पंचायत रोडावद में डोर टू डोर सर्वे कर आमजन को नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवा योजना, नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएंं, नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएंं, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएंं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएंं, नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएंं, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएंं, नालसा आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएंं, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएंं एंव नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएंं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएंं, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएंं, साक्षी संरक्षण स्कीम, 2020, सपोर्ट टू सर्वाइवर स्कीम, नागरिकों के मूल अधिकार एवं कर्तव्य , पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, प्रीलीटिगेशन, प्री वार्गेनिंग, पी सी पी एण्ड डी टी, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट लोक अदालत सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं विधिक सेवा योजनाओं के पंपलेट, पोस्टर आदि का वितरण किया, एवं पात्र लोगों के खादय सुरक्षा, पीएम आवास, पेंशन, पालनहार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन करवाये।

11
14647 views
1 comment