शराब के नशे में विवाहिता से दुष्कर्म:15 दिन पहले काम से रतलाम गया था पति, आरोपी ने जबरन घर में घुसकर किया दुराचार
दानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। करीब 15 दिन पहले विवाहिता का पति सोयाबीन की फसल काटने रतलाम (मध्य प्रदेश) गया था और वह बच्चों के साथ अकेली थी। इस दौरान आरोपी रात को उसके घर आया और विवाहिता के पति के नाम से आवाज लगाई। इस दौरान गेट खोलने पर आरोपी जबरन घर में घुस गया और विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पति के रतलाम से लौटने पर विवाहिता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पति पीड़िता के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि 15 दिन पहले उसके रतलाम जाने के बाद ककाई डूंगरी निवासी दिनेश पुत्र जीवणा मईड़ा ने विवाहिता को अकेला जानते हुए रात में उसके घर पहुंचा। उसने बाहर से उसके नाम से आवाजें लगाई। इस पर विवाहिता ने उसके नहीं होने की बात कही। लेकिन आरोपी लगातार आवाज देता रहा। जब विवाहिता ने गेट खोलकर घर में पति के नहीं होने की बात कही, तो विवाहिता का हाथ पकड़ लिया और घर में घुस गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि मामला 15 दिन पुराना है। विवाहिता का पति रतलाम गया था और उसके पास मोबाइल नहीं था। उसकी पत्नी के पास भी किसी तरह का संपर्क माध्यम था। पति हाल ही में घर लौटा, तो विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। इस पर पति ने पत्नी के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।