logo

23 अक्टूबर को सपा की निकाली जाएगी पद यात्रा

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय शमशाबाद में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के पश्चात सरकार गठन के उपरांत किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के हित में जो कल्याणकारी योजनाएं प्रस्तावित है। उनको लेकर और वर्तमान सरकार द्वारा जो किसानों के विरोध में जो काम किया गया इसका संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी संदेश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर को फर्रुखाबाद में ऐतिहासिक गुडग़ांव देवी मंदिर से हथियापुर तक एक जनपद स्तरीय पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है। 

पदयात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ सुबोध यादव करेंगे और युवा फं्रटल संगठन सहयोगी भूमिका में रहेंगे। इसके उपरांत प्रत्येक विधानसभा में चरणबद्ध तरीके से यात्राओं का क्रम जारी रहेगा। इस क्रम में अमृतपुर विधानसभा में कार्यक्रम डॉ जितेंद्र यादव व डॉ0 सुबोध यादव द्वारा प्रस्तावित किया गया है। इसमें 10 चरणों में विभिन्न क्षेत्रों में यात्राएं प्रस्तावित हैं। जिनका कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

3
14675 views