logo

विश्व विद्यार्थी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर दी विधिक जानकारी

खंडार (सवाई माधोपुर) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वावधान में आज  शुक्रवार को पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा द्वारा पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर ग्राम फरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


 पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा ने शिविर में उपस्थित आमजन को पेन इण्डिया अवेयरनेस अभियान एवं विद्यार्थी दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्मदिन, यूएनओ द्वारा विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया गया है। 


भारत में उन्हें एक वैज्ञानिक और एक इंजीनियर के रूप में अत्यधिक सम्मानित किया गया जाता है। एक छात्र से असाधारण तक विकसित करना होता है। योग्यता विकास के इस तरीके मंे, केवल अध्ययन पुस्तक छात्र को आदर्श नही बना सकती है। आदर्श होने के लिए उसे सिद्धांत पढने, समझने और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग जैसे योग्यता की सभी शाखाओं के माध्यम से चलना चाहिए। 


साथ ही बेटी बचाओं-बेटी पढाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को सुरक्षा प्रदान करना है और बेटियों के जन्म दर मे बढोतरी करना है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है, इसलिए प्रत्येक चिकित्सालय के बाहर कन्या भ्रूण हत्या कानूनन है यह वाक्य देखने को मिलता है। 


लडकियों के प्रति शोषण का खात्मा करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को सशक्त करने के बजाय अशक्त किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने और जन्म से ही अधिकार देने के लिए सरकार ने बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना की शुरूआत की । महिलाओं के सशक्तिकरण से सभी जगह प्रगति होगी। इस योजना का मूल उद्देश्य समाज में पनपते लिंग असंतुलन को नियंत्रित करना है। इस अभियान के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध आवाज उठाई गयी है। इस अभियान के द्वारा समाज में लडकियों को समान अधिकार दिलाए जा सकते है। बैकुण्ठनाथ मिश्रा पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर नालसा एवं रालास द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं नालसा लीगल सर्विस एप का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया एवं नालसा व रालसा की योजनाओं के पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित किये गये।

1
14647 views
  
2 shares