logo

कश्मीर में हिन्दुओं पर हुए हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

बाड़ी. रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओ द्वारा महाराज बाग चौराहा पर गैर मुस्लिमों की स्कूलों में की गई हत्या के बाद हिन्दू  परिषद द्वारा आक्रोशित होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका जलाया और पकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस दौरान बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिनय विधौलिया ने कहा आज से 5-7 दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के अंदर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमारे हिंदू समाज पर जो अत्याचार किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू भाइयों को विद्यालय के अंदर घुसकर आधारकार्ड देखकर चुन चुन कर शिक्षकों की हत्या की गई। यह हमारे हिंदुस्तान के अंदर हिंदुत्व पर बहुत बड़ा आघात हुआ है। जिसके लिए संपूर्ण देश में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पकिस्तान के पुतले फूंके जा रहे हैं। सह संयोजक नीरज शुक्ला, महावीर विधौलिया ने कहा हम भारत सरकार से मांग करते हैं। कि इन आतंकवादियों ने देश पर जो जघन्य अपराध किया है। यह संपूर्ण हिंदू समाज के लिए बहुत ही निंदनीय है। इसकी सजा इन आतंकवादियों को मिलनी चाहिए। नहीं तो संपूर्ण भारत में बजरंग दल संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

विहिप के जिला मठ मंदिर प्रमुख अंजनी पाराशर ने सभी कार्यकर्ताओं से जल्द बैठक की योजना तय कर संगठन के विस्तार की बात कही।कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले ने संगठन द्वारा प्रत्येक महीने में एक बैठक आयोजित करने का आव्हान किया।

इस दौरान विहिप के जिला मठ मन्दिर प्रमुख अंजनी पाराशर,कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटेले, रिटायर्ड फौजी मेजर मुकेश चंद शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र शर्मा,बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभिनय विधौलिय,सह संयोजक नीरज शुक्ला, महावीर विधौलिया, चिम्मन बाबा, दीपक परमार, मनोज गुर्जर, लल्ली परमार, यशराज पचौरी, अंकुश कुशवाह, अमन शर्मा, अमन मोदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
16579 views