पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
सुजानगंज ( जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी बदलापुर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव थाना सुजानगंज के कुशल मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनजीत कुमार मय हमराह कर्मचारी गण लड़की का अपहरण करने के आरोप में पंजीकृत मुकदमा संख्या 191/ 2021 धारा 363 भा० द० वि० थाना सुजानगंज जौनपुर संबंधित नामित अभियुक्त संजीव कुमार दुबे उर्फ संजू दुबे पुत्र हीरालाल दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी सखवट थाना सुजानगंज जौनपुर को बेलवार चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण (1) उप निरीक्षक मनजीत कुमार थाना सुजानगंज (2) का० सुशील कुमार गुप्ता थाना सुजानगंज (3) का० विशाल कुमार थाना सुजानगंज जौनपुर।