logo

गांधी जयंती : भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों के पखारे पांव

वाराणसी। अस्सी घाट पर भारतीय जनता पार्टी महामना मंडल के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनायी गयी। इस दौरान नमामि गंगे की टीम भी उपस्थित रही। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने के नेतृत्व में सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताए गए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। आज काशी क्षेत्र में साफ सफाई दिख रही है। विकास कार्य में काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी क्लीन इंडिया का एक मुहिम शुरू किया है जो विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है या लगातार चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि पूरे विश्व में भारत की पहचान बदल रही है आज स्वच्छ भारत के नाम से जाना जा रहा है यहां के 125 करोड़ जनता स्वयं सख्त रहती है और स्वस्थ रहने का काम करती है आज मां गंगा की स्वच्छता अपने भाई बहनों के साथ किया जा रहा है। जो प्रतिदिन बनारस जैसे बड़े शहर को साफ रखने का काम करती हैं उनका आज पैर धूलाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान महेश चंद श्रीवास्तव द्वारा साफ सफाई करने वाले कर्मियों का गंगाजल से पैर पखारने के बाद उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोर न्याय बोर्ड कमेटी सदस्य एवं प्रदेश सह संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कि रीता जायसवाल, महामना मंडल अध्यक्ष जगरनाथ ओझा, मंडल महामंत्री अनुराग शर्मा, मीडिया प्रभारी जय जयसवाल बागड़ा, पार्षद राकेश जायसवाल, विश्वनाथ दुबे, सोनू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1
17432 views