logo

वाराणसी। पेट्रो मूल्य वृद्धि की आंच अब बनारस में भी पहुँच गयी

वाराणसी। पेट्रो मूल्य वृद्ध की आंच अब बनारस में भी पहुँच गयी है। काफी दिनों से 99 और 98 रुपये के बीच अटका पेट्रोल का दाम शुक्रवार रात 12 बजे से 100 रुपये 10 पैसा प्रति लीटर हो गया।

इस बात की जानकारी पेट्रोल पंप पहुंचे लोगों को हुई तो उन्होंने कुछ देर पेट्रोल पंप पर खड़े पट्रोल पंप कर्मियों से बहस भी की पर उनकी एक ना चली। इस वृद्धि के खिलाफ सभी ने अपना रोष व्यक्त किया।

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मुसाराम भगवान् दास पेट्रोल पम्प के मैनेजर विनीत मालवीय ने बताया कि पेट्रोल का रेट सरकार द्वारा बढ़ता है और अपने आप ही हमारी मशीन में आटोमैटिक फीड हो जाता है बढ़ के, पिछले कई दिनों से 99 रुपये 19 पैसे में पेट्रोल बिक रहा था पर तीन चार दिन से पेट्रोल का दाम बढ़ रहा था।

बीती रात 12 बजे से पेट्रोल का दाम 100 रुपये 10 पैसे हो गया है। ग्राहक पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं तो कुछ बहस भी कर रहे हैं पर सरकार का बढ़ाया दाम है हम क्या कर सकते हैं उसमे।

विनीत मालवीय ने बताया कि आज से 40-42 साल पहले जब हमने साल 1979 में यहां जॉब शुरू की थी तो उस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत 8 रुपये 88 पैसे थी। वहीं पेट्रोल भरवा रहे चारु ने बताया कि सरकार रोज़ाना दाम बढ़ा रही है पर क्या किया जाए भरवाना तो पडेगा ही। इसलिए भरवा रहे हैं, लेकिन अब सरकार को बदलना पड़ेगा शायद तभी महंगाई ख़त्म होगी।वहीँ सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर रहे विवेक सिंह ने बताया कि सरकार ने इतना ज़्यादा टैक्स बढ़ा दिया है कि तेल का दाम आसमान छू रहा है। नेपाल में बहुत सस्ता है तेल क्योंकि वहां टैक्स में काफी रियायत है पर हमारे यहाँ केंद्र के साथ ही साथ राज्य सरकारें भी टैक्स लेती हैं जिससे तेल का दाम आसमान छू रहा है पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भर रहे पिंटू गुप्ता ने बताया कि वाहन चालकों को बताना पड़ रहा है कि तेल महंगा हो गया है। उन्हें ज़ीरो मशीन में दिखाना पड़ रहा है। उसके बावजूद वो झगड़ा कर रहे हैं कि आप लोग तेल कम भर रहे हैं।

1
18574 views