logo

रायवाला क्षेत्र से महिला का दुष्कर्मी गिरफ्तार

रायवाला। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन पुजारी के क्षेत्र की एक महिला अपने देवर से साथ थाने पहुंची। यहां पर तहरीर देकर बताया कि बीते रोज वह अपने पड़ोसी  धूम सिंह सजवाण के साथ आखों की दवाई लेने के लिए अस्पताल गई थी।

इसी बीच पड़ोसी धूम सिंह सजवाण ने तीन पानी पुल के नीचे कार खड़ी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को हाथी पुल, छिद्दरवाला से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

17
14666 views