logo

महिला का पति ही निकला हत्यारा ,

पौड़ी गढ़वाल। थाना क्षेत्र पैठाणी के खंडखिल गांव में शनिवार 18 सितंबर को फांसी के फन्दे पर झूलती हुई मृत हालत में मिली महिला का हत्यारा उसका ही पति निकला। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 12 घंटे में धर दबोचा।

थाना प्रभारी पैठाणी प्रताप सिंह के अनुसार शनिवार 18 सितंबर को राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह ने सूचना दी कि ग्राम खण्डखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वह मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर गए । घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के पाया कि *मृतका के गले पर फंदे का निशान पड़ा है एवं शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं थे।

पुलिस के अनुसार रात्रि का वक्त होने की वजह से शव के पंचायतनामें की कार्यवाही नही हो पायी। अगले दिन सुबह फोरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचायतनामा करने के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया।।

इसी बीच रविवार को विनोद सिंह चौहान पुत्र स्व श्री मंगशीर सिंह चौहान निवासी ग्राम क्वीली, पट्टी बच्छण्स्यूँ जनपद रूद्रप्रयाग (मृतक महिला के भाई) ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बहन ने आत्महत्या नही की है बल्कि उसके पति पुष्कर सिंह रावत ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मुअसं0-19/2021, धारा 302 भादवि बनाम पुष्कर सिंह पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल कुमारी पी रेणुका देवी द्वारा उक्त ह्त्या की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी , क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा , थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में उनि ओमप्रकाश मय पुलिस टीम का गठन किया गया।

अभियोग में संलिप्त अभियुक्त पुष्कर सिंह रावत मैलसैण तिराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

29
18670 views