logo

ब्रह्मपुत्र नदी में हादसा, 120 यात्रियों से भरी दो नावों के टकराने से कई लापता

गुवाहाटी। असम में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई।. जोरहाट जिले के निमती घाट के पास यात्रियों से भरी दो नावों की टक्कर हो गई।

हादसे में कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।जानकारी के मुताबिक, दोनों नावों में करीब 120 यात्री सवार थे। एक नाव माजुली से निमतीघाट जा रही थी, जबकि दूसरी नाव विपरीत दिशा से आ रही थी। दोनों आमने-सामने टकरा गए, जिसके बाद नाव पलट गई।

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएन मोदी ने ट्वीट किया: असम में नाव दुर्घटना से दुखी हूं।. यात्रियों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

0
14664 views