logo

कानपुर के बिठूर में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर।

कानपुर के बिठूर में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
दस्यु सुंदरी ने सुपारी लेकर कराई थी हत्या व 6 लोग गिरफ्तार 
कानपुर में मकसूदापुर निवासी महिला की शुक्रवार रात छत में
सोते वक्त हत्या कर दी गई थी

 शनिवार सुबह जब उसका शव पड़ा मिला तब स्थानीय लोगों को जानकारी मिली जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। 

डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया गांव निवासी सरकारी टीचर महेश शर्मा का महिला से पिछले 1 दशकों से अवैध संबंध थे। 
महिला के घर का पूरा खर्च महेश उठाता था साथ-साथ महिला का घर भी महेश ने बनवाया था।
दोनों में अनबन हो जाने के बाद महेश ने दस्यु सुंदरी सीमा यादव को महिला की हत्या करने की सुपारी दी थी।
जिसके बाद दस्यु सुंदरी अपने 5 साथियों को महिला की हत्या के लिए लगा दिया।

और उन्होंने महिला की रात में सोते समय हत्या कर दी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।

5
14675 views
  
1 shares